Breaking News
aap bhuwan joshi
aap bhuwan joshi

क्वारब डेंजर जोन से जनता त्रस्त, जिम्मेदार मस्त: भुवन चंद्र जोशी

अल्मोड़ा: आम आदमी पार्टी के नेता व सामाजिक कार्यकर्ता भुवन चन्द्र जोशी ने कहा कि अल्मोड़ा हल्द्वानी नेशनल हाईवे में क्वारब डेंजर जोन के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने की घटना ने एक बार फिर सरकार की घोर लापरवाही को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि यह मार्ग लंबे समय से भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं घट रही है। लेकिन सरकार द्वारा डेंजन जोन का स्थाई समाधान नहीं किया गया है। डेंजर जोन की समस्या से स्थानीय जनता, व्यापारी व पर्यटक पिछले दो साल से त्रस्त हैं। लेकिन सरकार व जिम्मेदार जनप्रतिनिधि प्रचार व कार्यक्रमों में व्यस्त हैं।

 

प्रेस को जारी बयान में जोशी ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री और सरकार के जिम्मेदार नेता सम्मेलनों, भाषणों और दिखावटी आयोजनों में व्यस्त हैं। और जनता पिछले दो सालों से अपनी जान हथेली में रखकर डेंजर जोन से आवागमन कर रही है। यह जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और सरकार की संवेदनहीनता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाओं और प्रचार में व्यस्त है। सरकार की उदासीनता के कारण निर्दोष लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

 

जोशी ने सरकार से घायल युवक को निःशुल्क एवं समुचित इलाज उपलब्ध कराने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने क्वारब क्षेत्र में तुरंत भू-वैज्ञानिक सर्वे कराकर स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाने, लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने मांगों पर शीघ्र ठोस कार्यवाही नहीं की तो वह जनता को साथ लेकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *