Breaking News

द्वाराहाट की गरिमा ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में झटके तीन पदक

 

अल्मोड़ा: द्वाराहाट क्षेत्र के छतगुल्ला गांव की प्रतिभाशाली पैरा एथलीट गरिमा जोशी ने नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

 

नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत सहित रूस, नेपाल, भूटान, हांगकांग, सर्बिया, बोस्निया-हर्ज़ेगोविना और मिस्र के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

 

महिला एफ-55 वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए गरिमा जोशी ने डिस्कस थ्रो में 19.24 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं जैवलिन थ्रो में 16.80 मीटर और शॉट पुट में 5.40 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के साथ दो रजत पदक अपने नाम किए।

 

एफ-55 वर्ग पैरा एथलेटिक्स की वह श्रेणी है, जिसमें स्पाइनल कॉर्ड इंजरी या निचले अंगों की अक्षमता वाले खिलाड़ी भाग लेते हैं। इस वर्ग में खिलाड़ी विशेष सीटेड थ्रोइंग बेंच पर बैठकर थ्रो करते हैं, जिसकी अधिकतम ऊँचाई लगभग 75 सेंटीमीटर निर्धारित होती है, जिससे सभी खिलाड़ियों के बीच निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित हो सके।

 

गरिमा जोशी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Check Also

Almora-(road accident): अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, बैंक कैशियर की मौत

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। अल्मोड़ा जिले के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *