अल्मोड़ा: सिराड़ बैंड के पास गुरुवार को स्वच्छता अभियान (Cleanliness campaign) चलाया गया। जिसमें सिराड़ बैंड के पास लगातार फैल रहे कूड़े और गंदगी को निस्तारित किया गया। इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिराड़ में विद्यार्थियों, शिक्षकों उत्तराखंड यूथ नेटवर्क, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा पोस्टर, बैनर और नारों के साथ सिराड़ बैंड तक रैली निकाल कर लोगों के स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही स्थानीय जनता एवं सैलानियों से क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने व कूड़ा फेंककर पर्यावरण को दूषित न करने की अपील की है।
अभियान के दौरान बच्चों को जलवायु परिवर्तन को लेकर जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें क्लाइमेट एक्शन के लिए जागरूक किया गया। दोपहर तक चले इस कार्यक्रम में सिराड़ बैंड पर पोस्टर लगा कर जनता को जागरूक करने का प्रयास किया। विद्यालय प्रशासन ने सहयोग के लिए अमन संस्था एवं सीबीसी अल्मोड़ा का आभार व्यक्त किया।
इस अभियान के तहत प्रधानाध्यापिका ममता पाठक, सहायक अध्यापक रमेश सिंह दानू, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की एसोसिएट मेघना, डीएलएड प्रशिक्षु प्रमोद चंद्र पांडे, पूर्व ग्राम प्रधान एवं एसएमसी अध्यक्ष संजय कुमार, उत्तराखंड यूथ नेटवर्क (अमन) की भारती पांडे, उत्तराखंड छात्र संगठन की भावना पांडे व विद्यालय के बच्चों समेत अनेक अभिभावक शामिल रहे।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News