अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्विद्यालय परिसर में छात्र संघ चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया। दो साल बाद हुए छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई ने जीत का परचम लहराया है। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई प्रत्याशी पंकज कार्की ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने एबीवीपी प्रत्याशी कृष्ण कुमार सिंह को 1277 वोटों के भारी अंतर से हराकर एसएसजे कैंपस के छात्र संघ चुनाव में इतिहास बना डाला। उन्हें कुल 2 हजार 63 मत मिले। जबकि कृष्ण सिंह को 786 मत ही मिल पाए।
छात्रा उपाध्यक्ष पद में भी एनएसयूआई का जलवा रहा। जिसमे एनएसयूआई की रुचि कुटौला ने निर्दलीय प्रत्याशी दिव्या जोशी को 491 मतों से शिकस्त दी। रुचि को 1667 तथा उनकी प्रतिद्वंद्वी दिव्या जोशी को 1176 मत मिले। इसके अलावा सचिव पद पर गौरव भंडारी, संयुक्त सचिव पद पर करिश्मा तिवारी व कोषाध्यक्ष पद पर अमित फर्त्याल ने जीत का परचम लहराया।
एसएसजे कैंपस में इस बार छात्र संघ चुनाव में साढ़े 5 हजार छात्र छात्राओ में से 2955 छात्र छात्राओं ने वोटिंग में हिस्सा लिया। जिसमे 106 वोट नोटा व रद्द हुवे। इस बार अध्यक्ष, महासचिव सहित 5 पदों के लिये 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। उपाध्यक्ष पद पर पंकज फर्त्याल निर्विरोध निर्वाचित हुवे।
चुनाव शांति पूर्ण तरीक़े से सम्प्पन होने पर चुनाव अधिकारी प्रोफेसर इला साह व अधिष्ठाता प्रशासन प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट ने सभी का आभार जताया।
यहां देखे लिस्ट-

India Bharat News Latest Online Breaking News