Breaking News
Oplus_131072

GGIC में इंस्पायर अवार्ड मानक की दो दिवसीय प्रतियोगिता शुरू, बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

 

अल्मोड़ा: इंस्पायर अवार्ड मानक की दो दिवसीय जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन नगर के राबाइं कॉलेज में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में वर्ष 2024-25 में चयनित 135 छात्र-छात्राओं तथा वर्ष 2023-24 में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग न करने वाले 40 छात्र-छात्राओं तथा उनके मार्गदर्शक शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन नेशनल इनोवेशन फाउण्डेशन विज्ञान एवं प्रौद्योगीकी विभाग भारत सरकार के प्रोजेक्ट एसोसियट सुनिल भाष्कर द्वारा किया गया। उन्होने समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्रायें अपने भीतर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनायें। उन्होने कहा कि इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनीय एवं परियोजना प्रतियोगिता के माध्यम से बाल वैज्ञानिकों में सोच एवं अनुवेषण की रुचि विकसित हो रही है तथा बच्चे नई-नई खोजों की ओर अग्रसर हो रहे है।

 

जिला समन्वयक, इंस्पायर अवार्ड विनोद कुमार राठौर ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षण के साथ-साथ अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में प्रतिभाग करने से विद्यार्थियों में आत्म विश्वास में वृद्धि होती है एवं व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होने समस्त बाल वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि अपने अन्दर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित कर अपने आप-पास की समस्याओं को देखकर उसके वैज्ञानिक समाधान के लिए प्रयास करें।

 

उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम विद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं से मॉडल मंगवाये जाते है उसमें से पॉच सर्वश्रेष्ठ मॉडल/आइडिया को इंस्पायर अवार्ड मानक पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। उसके बाद केंद्र सरकार द्वारा अपलोड आईडिया का विभिन्न स्तरों पर परीक्षण एवं मूल्यांकन कर छात्र-छात्राओं का चयन किया जाता है तथा प्रत्येक चयनित छात्र/छात्रा के खातें में भारत सरकार द्वारा 10000 की धनराशि भेजी जाती है। उस धनराशि से छात्र-छात्राए अपलोड किये गये आईडिया को मूर्त रुप में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शित करते है। उसी क्रम में चयनित छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें से चयनित 10 प्रतिशत छात्र-छात्राओं द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व किया जायेगा।

 

निर्णांयक के रुप में एनआईएफ के सुनिल भाष्कर, डॉ प्रभाकर जोशी, पंकज जोशी कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या विजया पंत, प्रदीप सिंह बिष्ट, नीरज जोशी, मदन भण्डारी, सुरेन्द्र सिंह चौहान, महिमा पाण्डे, अभय शाह, गिरीश बिष्ट, नितेश काण्डपाल, जीवन लाल शाह, धीरज कुमार, मनोज जोशी, दमयन्ती कन्याल, भोपाल सिंह मेहता आदि के साथ मार्गदर्शक शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Check Also

high court

बड़ी खबर: प्राइमरी शिक्षकों की काउंसिलिंग मामला पहुँचा हाइकोर्ट, लापरवाही पर कोर्ट सख्त, दिए यह निर्देश

नैनीताल: हाईकोर्ट ने सहायक अध्यापक (प्राइमरी) भर्ती प्रक्रिया के लिए हुई काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *