अल्मोड़ा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन की जिला इकाई द्वारा मानदेय में बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। इसके साथ ही सरकार व शासन को चेताने के लिए आगामी 16 फरवरी को जिला मुख्यालय में विशाल रैली निकालने का फैसला किया है।
प्रेषित ज्ञापन में जिलाध्यक्ष रजनी बगडवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर्स की मानदेय वृद्धि समेत कई मांगें कई सालों से लंबित हैं। लेकिन सरकार व शासन द्वारा उनकी मांगों ओर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं कि जा रही है। जिससे आंगनबाड़ी वर्कर्स में काफी आक्रोश है।
ज्ञापन के कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में राज्य सरकार की ओर से 140 रुपए प्रतिदिन की वृद्धि करने और केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजने, आंगनबाड़ी वर्कर्स को बिना किसी अर्हता पूरी किए बिना सेवानिवृत्त होने पर 10 लाख रुपये दिए जाने का शासनादेश जारी होने के बाद ही विवाह धारा 300 कटौती का प्रस्ताव पारित करने तथा खाते से 300 की कटौती न करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़े जाने, सुपरवाइजर पदों को प्रतिवर्ष वरिष्ठता के आधार ओर भरने, सेवानिवृत्त वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को एक लाख की एक मुश्त धनराशि दिये जाने का जीओ जारी करने, रिटायरमेंट की उम्र 60 की जगह 62 साल किये जाने, पेंशन योजना का जीओ जारी करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से केवाईसी, फेस कैप्चरिंग को लेकर ऐप मे सुधार किए जाने, भवन किराए में बढ़ोतरी करने, मोबाइल रिचार्ज की धनराशि बढ़ाने, आंगनबाड़ी वर्कर्स को अन्य विभागों के कार्य के लिए प्रति विभाग 1000 प्रतिमाह भुगतान करने, नन्दा गौरा योजना का लाभ दिए जाने, सरकारी कार्यो के लिए बेहतर गुणवत्ता के मोबाइल उपलब्ध कराने आदि मांगों पर कार्यवाही करने की मांग की है।
संगठन द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आगामी 16 फरवरी को जिला स्तरीय रैली निकालने का फैसला किया है। रैली चौघानपाटा गांधी पार्क से जौहरी बाजार तक निकाली जाएगी। इस रैली में जिले के सभी ब्लॉकों की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं सहायिकाएं प्रतिभाग करेंगी। इस दिन सभी ब्लॉको में आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष रजनी बगडवाल ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों व सहायिकाओं से रैली में अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अगर शीघ्र मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो संगठन द्वारा आगे उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
India Bharat News Latest Online Breaking News