Breaking News
Oplus_0

शराब की दुकान के विरोध में जमराड़ी के ग्रामीणों ने निकाला जुलूस, यहां युवाओं ने हनुमान चालीसा पढ़कर किया विरोध

 

 

अल्मोड़ा। जिले में जगह जगह शराब की नई दुकानों का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। विकासखंड भैंसियाछाना के जमराड़ी में शराब की दुकान खोली जाने के विरोध में जमराड़ी तथा उसके आसपास के ग्रामीण भड़क गए हैं।

मंगलवार को बड़ी संख्या में जमराडी, बूंगा, नौगांव, बेलवाल गांव तथा आसपास के ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर शराब की दुकान का विरोध किया। ग्रामीणों ने बैठक कर आंदोलन की आगामी रणनीति तैयार करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय से पेयजल की समस्या को लेकर परेशान है इस समस्या को दूर करने की बजाय सरकार शराब की दुकान खोलने जा रही है।

इसके बाद ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल ने जिला मुख्यालय में डीएम को ज्ञापन सौंप शराब की दुकान खोलने के फैसले को वापस लेने की मांग की गई। ग्रामीणों ने कहा कि शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र में माहौल खराब होगा, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मौके पर निवर्तमान ग्राम प्रधान हेमा देवी, बलवंत सिंह, गोपाल राम, जगत सिंह, मोहन सिंह, गोविंद राम, मनोज कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

हनुमान चालीसा पढ़कर किया विरोध

अल्मोड़ा। ताड़ीखेत विकासखंड के बिनसर धाम के निकट सोनी देवलीखेत और जालिखान में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में कृषक कृषि बागवानी और उद्यमी संगठन के महासचिव दीपक करगेती के समर्थन में आंदोलन के छठे दिन युवाओं ने बढ़चढकर भागीदारी की। क्रमिक अनशन की शुरुआत युवाओं द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ पढ़ने के साथ की। यहां उमेश माशीवाल, अमित उपाध्याय, नवीन प्रकाश, नीरज फर्त्याल, हिमांशु आर्या, नरेंद्र बिष्ट,कैलाश अस्वाल, विपिन उपाध्याय, खेम चंद्र उपाध्याय, चेतन बिष्ट, दिव्या रावत, जानकी देवी, सरस्वती देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …