Breaking News
Oplus_131072

हल्द्वानी में दिल दहला देने वाला हादसा, रोडवेज बस की चपेट में आई मासूम बच्ची, मौके पर ही मौत

हल्द्वानी: उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं ने सिस्टम पर कई सवाल खड़े कर दिए है। ताजा मामला नैनीताल जिले के हल्द्वानी का है। जहां एक रोडवेज बस ने 4 साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है।

 

बताया जा रहा है कि रानीबाग क्षेत्र में एक रोडवेज बस तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान आंगनबाड़ी केंद्र से आ रही 4 साल की बच्ची अचानक बस की चपेट में आ गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने बस को रोकने की कोशिश की, लेकिन बस नहीं रूकी और बच्ची को कुचलते हुए रोडवेज बस आगे बढ़ गई। हादसे के बाद गुस्साएं स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी और सड़क पर जाम लगा दिया।

Check Also

Pc tiwari uppa

निवेश के नाम पर जमीन की लूट बर्दाश्त नहीं, सात हजार बीघा भूमि की लीज योजना रद्द करे सरकार: पी सी तिवारी

अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के संस्थापक एवं संयोजक पी.सी. तिवारी ने प्रदेश सरकार द्वारा यूआईआईडीबी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *