Breaking News

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने पंवाली कांठा की वादियों में की ट्रैकिंग, बर्फबारी के बीच टेंट में गुजारी रात

 

​नई टिहरी: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों उत्तराखंड की वादियों में रमी हुई हैं। अपनी सादगी और साहसिक मिजाज के लिए मशहूर सारा ने हाल ही में टिहरी जनपद के विश्व प्रसिद्ध लेकिन बेहद दुर्गम पंवाली कांठा बुग्याल की ट्रैकिंग पूरी की। भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच सारा ने लगभग 18 किलोमीटर का कठिन सफर पैदल तय किया।

 

सारा ने बर्फ से ढके खूबसूरत पहाड़ों के बीच अपनी हालिया ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बर्फीली वादियों के बीच एंजॉय करती नजर आ रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 

​टिहरी के घुत्तू क्षेत्र से शुरू होने वाले इस ट्रैक की शुरुआत ग्वाणा गांव से हुई। घने जंगलों और खड़ी चढ़ाई वाले इस मार्ग पर सारा एक मंझे हुए ट्रैकर की तरह नजर आईं। रास्ते की कठिनाइयों को दरकिनार करते हुए उन्होंने प्रकृति का भरपूर आनंद लिया।

 

​ट्रैक की खास बात यह रही कि सारा ने किसी आलीशान होटल के बजाय दोफन नामक स्थान पर टेंट में रात बिताई। शून्य से नीचे के तापमान और संसाधनों की कमी के बावजूद, उन्होंने बर्फबारी के बीच खुले आसमान के नीचे ठहरकर असली एडवेंचर का अनुभव किया।

 

​सारा की इस यात्रा ने स्थानीय लोगों को भी प्रभावित किया। एक सेलिब्रिटी होने के बावजूद वह बेहद साधारण यात्री की तरह रहीं। उन्होंने न केवल स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की, बल्कि उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों जैसे लाल चावल, मंडुवे की रोटी और लेंगड़े की सब्जी का स्वाद भी लिया।

 

Check Also

breaking

School closed: भारी बारिश के अलर्ट के चलते अल्मोड़ा में आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, देखें आदेश

अल्मोड़ा: मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *