Breaking News

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बोलेरो डंपर से टकराई, चालक की मौत

 

विकासनगर: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामला विकासनगर के सहसपुर कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ एक दर्दनाक सड़क हादसे में बोलेरो चालक की जान चली गई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा बल्लूपुर दून-पांवटा फोरलेन पर धर्मवाला चौक के पास हुआ। यहाँ सड़क किनारे खड़े एक डंपर से तेज रफ्तार बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई।

 

इस दुर्घटना में बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। चोटें इतनी गंभीर थीं कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Check Also

बड़ी खबर: एसडीएम के सामने PWD के अधिकारी की पिटाई, भाजपा नेता पर लगे मारपीट के आरोप, दोनों पक्षों ने कोतवाली में दी तहरीर

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *