अल्मोड़ा: प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसमें कहा कि प्रदेश में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध, चोरी, लूट, नशे का कारोबार और हत्या जैसी वारदातें आम होती जा रही हैं। कांग्रेस ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाने, पुलिस तंत्र को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त किए जाने, महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाये जाने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा राज में सरकारी अधिकारी हो या कर्मचारी कोई भी सुरक्षित नहीं है। भाजपा के नेता, विधायक खुलेआम मारपीट कर रहे हैं। अल्मोड़ा जैसे शांत शहर में मंच से खुलेआम पुलिस को ललकारा जा रहा है। बावजूद उसके पुलिस अभी तक आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस प्रशासन पर राजनीतिक दबाव के कारण निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जिससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
कांग्रेस ने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। सरकार की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा नहीं बल्कि अपनी छवि बचाने तक सीमित हो गई है। कहा कि यदि सरकार शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाती है तो कांग्रेस पार्टी जनहित में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, विनोद वैष्णव, आनंद बिष्ट, नारायण दत्त पाण्डेय, एडवोकेट कुंदन भंडारी, एडवोकेट केवल सती, बार ऐसोसियन सचिव विनोद फुलारा, निर्मल रावत, बी.के पाण्डे, गोविन्द मेहरा, पार्षद दीपक कुमार, अनूप भारती मुकेश कुमार, एडवोकेट हिमांशु मेहता, धनजय साह, सुभाशु रौतेला, विजय कनवाल, दानिश खान, फेमिना खान,ललित सतवाल, सहाबुद्दीन, ललित सतवाल, रविंद्र टम्टा, दीपक भट्ट, नरेश बराकोटी, जगदीश पाण्डेय, पंकज पाठक, हरेंद्र रावत, पारितोष जोशी आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News