Breaking News
Oplus_131072

होली का उल्लास: नृसिंह कल्याण समिति ने किया महिला होलिकोत्सव का आयोजन, होली गीतों पर झूमीं महिलाएं

अल्मोड़ा: नगर में फागुन के रंग बिखरने लगे है। जगह-जगह रंगो और खुशियों का त्योहार होली के कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। हर वर्ष की भांति इस बार भी नृसिंह कल्याण समिति की ओर से एकदिवसीय महिला होलिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के कई वर्गों की महिलाओं ने बढ़चढ़ भागीदारी की।

 

वर्मा हॉल सभागार नृसिंहबाड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत फागुनी वेशभूषा में सजी महिलाओं का गुलाल का टीका लगाकर स्वागत करने के साथ हुई।

 

इस दौरान महिलाओं होल्यारों द्वारा जल कैसे भरूं, सिद्धि को दाता, मोहन गिरधारी, शिव के मन माही, होली खेले रघुवीरा, होली खेले कैलाशपति समेत कई होली गीत गाकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। इस दौरान महिलाएं होली गीतों पर खूब झूमीं।

 

नृसिंह कल्याण समिति विगत कई वर्षों से इस होली कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक करते आ रही है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समरूपता एवं सौहार्द बनाए रखना है।

 

इस अवसर पर नृसिंह कल्याण समिति के सचिव प्रदीप वर्मा, उपाध्यक्ष आशीष वर्मा, उपाध्यक्ष नरेश चंद्र वर्मा, सांस्कृतिक सचिव तथा नर्सिंग कल्याण समिति के संरक्षक नरेंद्र लाल वर्मा, मनोज वर्मा, कैलाश वर्मा, दीप वर्मा, ललित वर्मा, दीपचंद वर्मा, जीवन वर्मा, संजय वर्मा, रीना वर्मा, गोविंद लाल वर्मा, हेमा जोशी, सुनीता वर्मा, देवकी वर्मा, वंदना वर्मा, आनंदी, जय वर्मा, रमा वर्मा, मीणा नेगी , बीना बनकोटी , शोभा नगरकोटी , अंजली शर्मा, कमल वर्मा, गीता वर्मा , मुन्नी वर्मा, गीता, भगवती रावत, दीपक कोरंगा, ललित गोस्वामी, विनोद गिरि, अरुण वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में नृसिंह कल्याण समिति के सचिव प्रदीप वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Check Also

ओएसडी के घर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा दांव, कांग्रेस के दोनों पदों से इस्तीफे का ऐलान

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के घर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *