Breaking News

खाद्य सुरक्षा विभाग ने घी, पनीर समेत 7 नमूने जांच को भेजे, टीम ने कई प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

 

अल्मोड़ा: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण अभियान जारी है। टीम द्वारा मंगलवार को जिले के मासी, चौखुटिया एवं द्वाराहाट क्षेत्र स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

 

इस दौरान टीम द्वारा संदेह के आधार पर घी, पनीर, सॉस एवं नमकीन आदि खाद्य पदार्थों के कुल 7 नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए उत्तराखंड खाद्य एवं औषधि विश्लेषक संस्थान प्रेषित किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

होली पर्व के दृष्टिगत राज्य आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि वें समस्त खाद्य पदार्थ केवल पक्के बिल, कैश मेमो के आधार पर ही क्रय-विक्रय करें। साथ ही प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा मानकों, लाइसेंस, पंजीकरण प्रदर्शित करने, निर्धारित मानकों के अनुरूप भंडारण एवं निर्माण तिथि, अवधि समाप्ति तिथि का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

 

Check Also

उत्तराखण्ड के हाल- 26 साल: कांग्रेस और भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के चलते उत्तराखण्ड राज्य की मूल अवधारणा के साथ किया खिलवाड़

जनसंवाद में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पलायन, पर्यावरण और राजनीतिक विकल्प पर चर्चा; साझा संघर्ष तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *