Breaking News

पलटन बाजार में चोरों ने 3 दुकानों में लगाई सेंध, व्यापारियों में आक्रोश

डेस्क। चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। पुलिस के नाक के नीचे चोरों ने एक रात में 3 अलग-अलग दुकानें खंगाल दी। इस दौरान चोर हजारो रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। साथ ही चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। इस घटना के बाद पुलिस के प्रति व्यापारियों में भयंकर आक्रोश है।

जानकारी के मुताबिक राजधानी देहरादून के पलटन बाजार में बीती रात चोरों ने तीन दुकानों में हाथ साफ कर लिया। चोरों ने पलटन बाजार स्थित गड़वाल साड़ीज, बाबा कलेक्शन, मीनाक्षी फैशन की सीलिंग तोड़कर एक ही रात में चोरी की।

शिकायत के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वही, बार बार हो रही चोरी की वारदातों से व्यापारियों में खासा आक्रोश है।

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …