Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा में बड़ा हादसा, मंदिर दर्शन कर लौट रही दो युवतियां खाई में गिरी, एक लापता

अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ जिले की पुलिस व एसडीआएफ टीमें तलाश में जुटी

अल्मोड़ा: सरयू पनार पुल के पास एक बड़ा हादसा हो गया। हाट कालिका मंदिर गंगोलीहाट से दर्शन कर लौट रही युवतियों की स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे दोनों युवतियां छिटककर खाई में गिर गई। जिसमें एक खाई में गिरने के बाद झाड़ियों में अटक गई, जिससे उसकी जान बच गई। जबकि दूसरी युवती खाई के बाद सरयू नदी में जा गिरी। जो फिलहाल लापता चल रही है। युवती की तलाश के लिए दन्या व गंगोलीहाट थानों की पुलिस के साथ ही दो जिलों की एसडीआएफ का सर्च आपरेशन जारी है।

जानकारी के मुताबिक, पिथौरागढ़ के बजेठी निवासी दो युवतियां किरन पुत्री स्व. कैलाश राम (26) अपनी सहेली संगीता पुत्री उमेद राम (23) के साथ हाट कालिका मंदिर गंगोलीहाट से स्कूटी से अपने घर की ओर जा रही थी। जो सोमवार शाम करीब सात बजे सरयू पनार पुल के पास पहुंचे। तभी पुल क्रॉस करने के बाद मोड़ पर स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दूसरे वाहन से पीछे से आ रहे उनके दोस्त स्कूटी देखकर रूके। इस दौरान संगीता खाई में झाड़ियों में फंसी हुई थी। सूचना पर पहुंची गंगोलीहाट थाना पुलिस ने युवती को खाई से सकुशल बाहर निकाला। लेकिन किरन सरयू नदी में गिरने के बाद लापता चल रही है।

थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात तक सरयू नदी में सर्च आपरेशन चलाया गया। जिसके बाद मंगलवार सुबह से शाम तक पुलिस व एसडीआएफ की टीमों ने घटनास्थल से करीब चार किमी आगे रामगंगा घाट तक सर्च आपेरशन चलाया। लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया।

Check Also

REKHA ARYA

हाईकोर्ट से गिरधारी लाल साहू को बड़ा झटका !, FIR रद्द करने से किया इनकार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) और गिरधारी लाल साहू (Girdhari Lal Sahu) के बीच …