Breaking News
Manoj tiwari, mla almora

Almora:: सरकारी कार्यक्रम में नहीं बुलाने पर विधायक मनोज तिवारी ने जताई नाराजगी, अफसरों पर लगाया ये आरोप

अल्मोड़ा। बाल विकास विभाग द्वारा विगत दिनों आयोजित किए गए एक सरकारी कार्यक्रम में उन्हें नहीं बुलाए जाने पर विधायक मनोज तिवारी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर एक पार्टी को समर्थन देने का आरोप लगाया है।

प्रेस को जारी बयान में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि जिलाधिकारी की पहल पर 19 अक्टूबर को महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर शहर के पांच स्थानों पर मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। विधायक का आरोप है कि पांचों स्थानों पर भाजपा के जिलाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया। लेकिन एक जनप्रतिनिधि को कार्यक्रम में बुलाना जिला प्रशासन ने उचित नहीं समझा।

विधायक तिवारी ने आरोप लगाया है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने सीधे तौर पर एक पार्टी का प्रचार प्रसार व उन्हें समर्थन देने का काम किया है, जो बेहद निंदनीय है।

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर विद्या कुमार भूषण का दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरा, वनाग्नि से निपटने की तैयारी परखी

-फायर फाइटर्स और महिला समूहों से किया सीधा संवाद   ​अल्मोड़ा: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के …