Breaking News

Schools closed:: भारी बारिश का अलर्ट, कुमाऊं मंडल के इन जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र, देखें आदेश

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चार जनपदों में स्कूल बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केद्रों को भी बंद रखने के निर्देश दिये गये हैं।

उत्तराखंड में इन दिनों मानसून सीजन चल रहा है। मौसम विभाग ने बारिश का लेकर अलर्ट जारी किया है। 22 जुलाई यानी सोमवार को कुमाऊं मंडल के चार जिलों बागेश्वर, उधम सिंह नगर, नैनीताल व चंपावत में स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। चारों जिलों में जिला प्रशासन ने स्कूल ( कक्षा 1 से 12 वी तक) व आंगनबाड़ी बंद रखने के निर्देश दिए हैं। निर्देश का पालन न करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

 

यहां देखें आदेश-

 

 

 

 

 

 

 

Check Also

अल्मोड़ा: केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा को प्राथमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन, TET अनिवार्यता समाप्त करने व OPS बहाली की मांग

​अल्मोड़ा: उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष …