Breaking News

Almora- विश्व वृद्धजन दिवस पर यहां लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, कई लोगों ने उठाया लाभ

अल्मोड़ाः विश्व वृद्धजन दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.सी पंत के निर्देश पर विकासखंड धौलादेवी के आंगनवाड़ी केंद्र धर्म घर में एनसीडी स्क्रीनिंग कैंप व मुख स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के कई बुजुर्गों ने पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को लाभ उठाया।

इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल ढिंगरा न कहा कि इन शिविरों को लगाने का मुख्य उद्देश्य दूरदराज गांव में रह रहे बुजुर्गों व अन्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं घर के नजदीक उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को मदगगार उपकरण जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे और विकासखंडों में इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान करीब 70 से अधिक बुजुर्गों ने कैंप का लाभ उठाया।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से चारुल माहेश्वरी, नीरजी, दीवान सिंह बिष्ट, नरेश सिंह, मनोज मेहता, हेल्थ वैलनेस सेंटर से सोनी साह उनकी टीम समेत आशा कार्यकर्तियां मौजूद रही।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

REKHA ARYA

हाईकोर्ट से गिरधारी लाल साहू को बड़ा झटका !, FIR रद्द करने से किया इनकार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) और गिरधारी लाल साहू (Girdhari Lal Sahu) के बीच …