Breaking News
dushkarm
dushkarm

Almora:: युवक की घिनौनी करतूत, शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो महिला का अश्लील वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

अल्मोड़ा। ​एक महिला ने गांव के ही युवक पर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंपी है। महिला का आरोप है कि युवक ने उससे पहले शारीरिक संबंध बनाए। और फिर अश्लील वीडियो बना ली।

मामला थाना दन्या क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस के मुता​बिक, महिला का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने कुछ समय पहले उससे शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद आरोपित महिला पर फिर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। महिला ने जब ऐसा करने से इंकार किया तो वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। और महिला इमोशनली ब्लैकमेल करने लगा।

पुलिस के मुताबिक, जब महिला ने युवक की बात नहीं मानी तो उसने महिला का अश्लील वीडियो उसके पति व परिजनों को भेज दी। बताया जा रहा है कि महिला के दो बच्चे हैं और उसका पति बाहर नौकरी करता है।

थानाध्यक्ष दन्या एसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 76 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

नगि सभागार में हुई रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक, अनदेखी पर प्रदेश कार्यकारणी के खिलाफ पास किया निंदा प्रस्ताव

अल्मोड़ा: नगर निगम सभागार में रविवार को रेडक्रॉस सोसाइटी की आकस्मिक बैठक हुई। शाम 4 …