नई दिल्ली: क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। पूर्व भारतीय कप्तान और स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया। वह 77 साल के थे। भारतीय दिग्गज स्पिनर के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
बिशन बेदी ने भारत के लिए 1966 से 1979 के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। भारतीय दिग्गज के निधन पर कई क्रिकेट दिग्गजों से लेकर तमाम लोगों ने श्रद्धांजली दी हैं। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी दिग्गज के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
बिशन सिंह बेदी भारत की पहली वनडे जीत के गवाह रहे। ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत के हीरो रहे थे। वह लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट के कप्तान रहे और दुनिया के धाकड़ स्पिनरों में उनका नाम शामिल किया जाता है। आज उनके निधन से खेल जगत स्तब्ध है।
India Bharat News Latest Online Breaking News