Breaking News
Oplus_131072

थल सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने पिथौरागढ़ में सैनिकों संग मनाई दीपावली, बोले-कभी भी हो सकता है ऑपरेशन सिंदूर 2.0

 

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: थल सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी शनिवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी कुमाऊं भड़कटिया फुटबाल मैदान में दीपावली के शुभ अवसर पर कार्यरत सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों से भेंट एवं संवाद किया। सेनाध्यक्ष ने कोविड के दौरान उल्लेखनीय कार्य और नागरिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व मेजर ललित सामंत, पूर्व कै देवी चंद ओर पूर्व नायक ललित धनिक को सम्मानित किया।

 

सेना प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि आपरेशन सिंदूर 1.0 हो चुका है। ऑपरेशन सिंदूर को रोका नहीं है। कुछ समय के लिए जो गोलाबारी चल रही थी उसे रोका गया है। ऑपरेशन कायम है और तब तक चलता रहेगा, जब तक इसका लक्ष्य हासिल नहीं हो जाता है। आर्मी चीफ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर 2.0 कभी भी आ सकता है और भारतीय सेना इसके लिए तैयारी कर रही है।

 

भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी अपने भ्रमण के तहत शुक्रवार को पिथौरागढ़ पहुंचे थे। उन्होंने सेना ब्रिगेड मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की।

 

शनिवार देर शाम फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सैनिकों के साथ ही पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यरत सैनिकों और पूर्व सैनिकों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि वे दीपावली की बधाई देने यहां आए हैं।

 

Check Also

अल्मोड़ा: केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा को प्राथमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन, TET अनिवार्यता समाप्त करने व OPS बहाली की मांग

​अल्मोड़ा: उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *