Breaking News
Oplus_131072

Uttarakhand:: पटाखे की दुकान में लगी आग, मची भगदड़, ऐसे पाया काबू

 

 

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: दिवाली पर्व के बीच उत्तरकाशी के बड़कोट में पटाखे की दुकान में आग लग गई। पटाखों की लगातार धमाकों की आवाज से आसपास के दुकानों पर भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्राहक और दुकानदार सभी मौके पर से भागने लगे।

 

 

बताया जा रहा है कि दुकान के पास ही कुछ लोग आतिशबाजी करते हुए जश्न मना रहे थे। जिसकी चिंगारी दुकान में पटाखों पर गिरी। और देखते ही देखते दुकान के बाहर रखे पटाखो और अन्य सामान में आग लग गई।

 

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई। लोगों ने बिना समय गंवाए बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे दुकान में रखा बाकी सामान सुरक्षित बच गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।

 

 

बड़कोट अग्निशमन यूनिट के एफएसओ सूरत सिंह चौहान ने कहा कि दीपावली जैसे पर्वों के दौरान बाजारों में आतिशबाजी से बचना जरूरी है। उन्होंने दुकानदारों को सतर्क रहने और अपनी दुकानों के बाहर रेत और पानी भरे बाल्टियां रखने की सलाह दी ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। एफएसओ ने कहा कि छोटी-सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है, इसलिए सुरक्षा नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।

 

 

घटना के बाद बड़कोट पुलिस और प्रशासन ने बाजार क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। स्थानीय प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की है कि वे दीपावली और गोवर्धन पूजा के दौरान दुकान के आसपास आतिशबाजी न करें और ग्राहकों को भी इसके लिए जागरूक करें।

 

 

Check Also

dhan singh rawat

ई-पैक्स के माध्यम से डिजिटल सेवाओं से जुड़ेंगे गांव, मल्टीपर्पज सेंटर के रूप में काम करेंगी पैक्स समितियां

– सहकारिता मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को पैक्स कम्प्यूटरीकरण में तेजी लाने के दिये निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *