Breaking News

फूलों से सजे बदरी-केदार मंदिर, 12 हजार दीयों से जगमगाएगा बदरीनाथ धाम

 

 

 

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: दीपावली के मौके पर उत्तराखंड स्थित चारधामों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। दीपावली को लेकर बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में मंदिरों को फूलों से सजाया गया है। केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बदरीनाथ धाम 12 हजार दियों से सजाया जाएगा और माता लक्ष्मी को 56 भोग का प्रसाद समर्पित किया जाएगा।

 

 

 

दीपावली से पहले बदरीनाथ धाम को गेंदे के फूलों से सजाया गया है। दिवाली के दिन बदरीनाथ धाम कुबेर और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन बदरी विशाल के खजाने की पूजा भी की जाती है। बदरी विशाल का खजाना सुख समृद्धि का प्रतीक है।

 

 

दीपावली पर्व को लेकर केदारनाथ मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। इस मौके पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। केदारनाथ धाम में बीकेटीसी, तीर्थ पुरोहितों और हकहकूकधारियों के सहयोग से दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। यह दीपोत्सव 20 से 23 अक्टूबर तक आयोजित होगा।

 

 

 

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि दीपावली पर्व और केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर को लेकर मंदिर को 12 क्विंटल फूलों से श्रृंगार किया गया है। धाम में पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दीपावली पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 23 अक्टूबर को बंद हो रहे हैं।

 

 

वहीं, यमुनोत्री धाम के तीर्थपुरोहित विनय उनियाल ने बताया दिपावली पर्व पर मां यमुना का मंदिर को सजाने की तैयारियां चल रही है। इस दौरान मां लक्ष्मी के साथ ही मां यमुना की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। 23 अक्टूबर को कपाट बंद हो जाएंगे। जिसके बाद मां यमुना की उत्सव डोली अपने भाई शनि महारजा के साथ खरसाली गांव पहुंचेगी। जिसके बाद सभी श्रद्धालु खरसाली गांव में मां यमुना के दर्शन करेंगे।

 

 

Check Also

Weather alert

Weather update:: उत्तराखंड के इन पांच जिलों में 23 जनवरी को बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, सचिव ने की सभी जिलों की तैयारियों की समीक्षा

-मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपदों के साथ बैठक -मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आपदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *