Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन खाई में गिरने से चालक की मौत, तीन लोग घायल

 

अल्मोड़ा। जिले में सड़क हादसो का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जिसमें लोग असमय मौत का शिकार हो रहे है। द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

शनिवार दोपहर जैतोली ग्राम डूंगारखोला पोस्ट नौबाड़ा के पास द्वाराहाट से नौबाड़ा की ओर जा रहा मैक्स वाहन संख्या यूके 01 टीए 1046 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सूचना के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम घटनास्थल पहुंची। पूर्व विधायक महेश नेगी भी सूचना पर घटनास्थल पहुंचे।

 

वाहन करीब 50 मीटर खाई में गिरा। जिसमे चालक सहित चार लोग सवार थे। चालक दुर्घटना के दौरान छिटक कर गहरी खाई में डेढ़ सौ मीटर नीचे गिर गया था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम ने घायलों को रेस्क्यू किया गया तथा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट लाया गया।

 

अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा चालक प्रयाग दत्त मिश्रा उम्र 50 वर्ष पुत्र भवानी दत्त मिश्रा निवासी ग्राम डूंगारखोला पोस्ट नौबाड़ा, राजस्व क्षेत्र जैतौली तहसील द्वाराहाट को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल भगवती देवी उम्र 55 वर्ष पत्नी किशन राम, पिंकी उम्र 28 वर्ष पुत्री किशन राम एवं अमित पुरोहित उम्र 20 वर्ष पुत्र भारत पुरोहित का अस्पताल में उपचार चल रहा है। तीनों घायल डूंगारखोला, पोस्ट नौबाड़ा, द्वाराहाट के रहने वाले है।

 

पुलिस ने पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

 

 

Check Also

बड़ी खबर: बागेश्वर में जिला सहकारी बैंक गठन का रास्ता साफ, विभाजन रिपोर्ट को मिली मंजूरी

​अल्मोड़ा: जिला सहकारी बैंक की विशेष सामान्य निकाय की बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *