Breaking News
Oplus_131072

उत्तराखंड में गहरी खाई में गिरी बस, पांच लोगों की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल, पढ़ें पूरी खबर

 

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। हादसों में कई लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं। टिहरी जिले के कुंजापुरी के पास एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। एएसपी, टिहरी गढ़वाल जेआर जोशी ने हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया हैं।

 

जानकारी के मुताबिक बस में सवार सभी लोग जो कुंजापुरी दर्शन करने गए थे। लौटते समय ये हादसा हुआ। ऋषिकेश से कुंजापुरी की दूरी करीब 23 किमी है। यात्री बस हिंडोलाखाल के पास करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसके बाद एसडीआरएफ की पांच टीमें तत्काल घटनास्थल पहुंची।

 

सोमवार को ऋषिकेश से बस में कुछ यात्री कुंजापुरी मंदिर पहुंचे थे। इस बस के साथ ही एक दूसरी बस में भी यात्री कुंजापुरी मंदिर में मां के दर्शनों के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि ये यात्री मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। वापसी में बस संख्या यूके 14 पीए 1769 में 28 में से  कई यात्री बस में बैठ गए थे, और लोग भी बैठने वाले थे। लेकिन जैसे ही चालक ने बस को स्टार्ट किया, वैसे ही बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

 

इस हादसे में 4 महिलाएं और 1 पुरुष की मौके पर मौत हो गई। घायलों को नरेंद्र नगर अस्पताल ले जाया गया था, जहां से पांच लोगों की गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। एएसपी जेआर जोशी ने मीडिया को बताया कि कुछ यात्री गुजरात और कुछ दिल्ली के बताए जा रहे हैं, अभी पुलिस जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ लोग इधर-उधर छिटक गए हैं।

 

Check Also

Breaking news

School closed: उत्तराखंड के इन 2 जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, छुट्टी का आदेश जारी

पौड़ी/नैनीताल: उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज होते ही आफत की बारिश शुरू हो गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *