Breaking News
tabadla
tabadla

IAS-PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, अल्मोड़ा में डीएम व एडीएम भी बदलें, यहां देखें पूरी सूची

देहरादून: उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 44 आईएएस, आईएफएस और पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। आईएएस ललित मोहन रयाल को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, आईएएस गौरव कुमार को जिलाधिकारी चमोली, आईएएस अंशुल सिंह को जिलाधिकारी अल्मोड़ा और आईएएस आकांक्षा को जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया है। आशीष कुमार भटगाई को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया है।

 

तबादला सूची में 23 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव हुए हैं तो 11 पीसीएस अधिकारियों की भी जिम्मेदारी बदली गई है। इसके अलावा तीन सचिवालय सेवा के अधिकारी और एक भारतीय वन सेवा के अधिकारी को भी तबादला सूची में जगह मिली है।

 

नैनीताल जिलाधिकारी पद से वंदना सिंह को हटाते हुए उन्हें अब महानिदेशक कृषि एवं उद्यान विभाग के साथ अपर सचिव नियोजन की जिम्मेदारी दी गई है। आलोक कुमार पांडे को अल्मोड़ा जिले के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी से हटाते हुए उन्हें मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई और अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी के साथ आईटीडीए के निदेशक की जिम्मेदारी मिली है।

 

इसी तरह अपर जिलाधिकारी अल्मोड़ा चंद्र सिंह मर्तोलिया को संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं संभाग मिला है। उनकी जगह युक्ता मिश्र को एडीएम अल्मोड़ा की जिम्मेदारी दी गई है।

 

यहां देखे लिस्ट-

 

 

 

Check Also

अल्मोड़ा पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, भगरतौला गांव में किसानों से किया संवाद, कई कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

  अल्मोड़ा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कुमाऊं दौरे के दौरान मंगलवार को विकासखण्ड धौलादेवी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *