Breaking News

Nainital accident update: घटनास्थल पर बिछ गई लाशें, पति-पत्नी, उनका बेटा व दो सगे भाईयों की मौत, मची चीत्कार, यहां देखें मृतकों की सूची

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर ही 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर अपनों की लाशें बिछी देख परिजनों की चीत्कार से कोहराम मच गया। इस हादसे में 2 लोग घायल हुए है। वाहन में कुल 11 लोग सवार बताए जा रहे है।

 

 

 

यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे की है। ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में एक वाहन करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 11 यात्री सवार थे, जिसमें से 9 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोगों को गंभीर हालात में हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।

 

 

दिल को दहला देने वाले इस हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। जिसमें तुलसी प्रसाद उनकी पत्नी रमा देवी और बेटे तरुण पनेरू शामिल है। सगे भाई शिवराज सिंह (25) और नरेंद्र सिंह की भी मौके पर मौत हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। सीएम ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की है।

 

हादसे में मृतकों के नाम

धनी देवी (38) पत्नी रमेश चंद्र पनेरू निवासी डालकन्या
तुलसी प्रसाद (38) पुत्र रमेश चंद्र
रमा देवी (30) पत्नी तुलसी प्रसाद
तरुण पनेरू (5) पुत्र तुलसी प्रसाद
देवीदत्त (51) पुत्र ईश्वरी दत्त
नरेश पनेरू (26) पुत्र पूरन पनेरू
राजेंद्र पनेरू (5) पुत्र तुलसी प्रसाद
शिवराज सिंह (25) पुत्र कुंवर सिंह
नरेंद्र सिंह पुत्र कुंवर सिंह

घायलों के नाम

हेम चंद्र पनेरू (46) पुत्र किशानानंद पनेरू
योगेश पनेरू (9) पुत्र तुलसी प्रसाद

 

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

 

Check Also

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने किया आंदोलन का ऐलान, एक जून से हड़ताल, ये है मांगें

अल्मोड़ा। बग्वालीपोखर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ द्वारा बैठक आहूत की गई। लम्बित समस्याओं का …

preload imagepreload image
23:23