अल्मोड़ा: मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति की ओर से आयोजित जिले में पहली बार सेवन ए साइड महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। मंगलवार को प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में जै श्री सेवन की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। जबकि दूसरा मुकाबला मां नंदादेवी सेवन ने अपने नाम किया।
हीराडुंगरी खेल मैदान में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी व विशिष्ट अतिथि बंशी लाल कक्कड़ ने किया। उद्घाटन मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जे श्री सेवन की टीम ने निर्धारित ओवरों में 57 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में स्टेडियम ट्रेनिज सेवन की टीम अपने पूरे विकेट खोकर मात्र 25 रन बना सकी। दूसरे मुकाबले में मां नंदा सेवन ने एनटीडी सेवन को परास्त कर मुकाबला जीता।
प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच का खिताब बिमला कनवाल और आरती रॉय को दिया गया। अंपायर की भूमिका मनोज सनवाल, आबिद अली, नीरज भट्ट और रंजन गुरुरानी ने निभाई।
इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, राजेंद्र बोरा, गोविंद सिंह मेहरा, धीरेंद्र मर्तोलिया, परितोष जोशी, गीता मेहरा, मीना भैसोड़ा, अर्जुन बिष्ट, कमलेश बिष्ट, मनोज वर्मा, दीपक वर्मा, किशन लाल, भगवती बिष्ट, गीता आर्या, लक्की वर्मा, तारा भंडारी समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News


