Breaking News
Oplus_131072

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान से UKD व राज्य आंदोलनकारियों में उबाल, निकाली सांकेतिक शव यात्रा निकाली

अल्मोड़ा: वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के अपने विवादित बयान पर खेद प्रकट कर दिया है इसके बाद भी उनके बयान से बवाल मचा हुआ है। रविवार को द्वाराहाट में उत्तराखंड क्रांति दल एवं राज्य आंदोलनकारियों ने पार्टी कार्यालय से मुख्य चौराहे तक मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पुतले की शव यात्रा निकाली। इस दौरान जय पहाड़ जय पहाड़ी, प्रेमचंद अग्रवाल, ऋतू खंडूरी मुर्दाबाद के नारों के साथ शव यात्रा मुख्य बाजार में पहुंची।

उक्रांद नेता व पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के नेतृत्व में मुख्य चौराहे पर हुई सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राज्य बनाने के लिए 42 लोगों ने शहादत दी। हजारों लोग घायल हुए। प्रेमचंद अग्रवाल जैसे मंत्री पहाड़ के लोगों के खिलाफ विधानसभा पटल पर शर्मनाक टिप्पणी करते हैं। विस अध्यक्ष ऋतू खंडूरी विधायकों को धमका रही हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। यह पहाड़ की अस्मिता का सवाल है। जब तक पहाड़ के लोग एकत्रित नहीं होंगे। तब तक ऐसे लोगों को बाहर नहीं किया जा सकता है।

वक्ताओं ने सीएम एवं भाजपा सरकार को कटघड़े में खड़ा करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी राज्य सरकार मोदी के लुभावने नारों की बदौलत चल रही है। उत्तराखंड में राज्य की मूल अवधारणा के अनुरूप नीतियां नहीं बन पाने से बेरोजगारी बढ़ने के साथ पलायन हो रहा है।

यहां यूकेडी जिलाध्यक्ष जगदीश रौतेला, कुंदन बिष्ट, राज्य आंदोलनकारी बीरेंद्र बजेठा, चंदन सिंह नेगी, हेम रावत, मनोज अधिकारी, गोपाल सिंह राणा, बिपिन चंद्र पंत, दान सिंह राणा, मोहन चंद तिवारी, गोपाल सिंह रौतेला, लाल सिंह बिष्ट, हेमंत रौतेला, गोविंद रावत, कमल सिंह राणा, केशर सिंह, प्रकाश आर्या, आनंद सिंह बिष्ट, बिशन सिंह रावत, रवि जोशी, चंदन सिंह राणा, कुंदन सिंह, मोहन सिंह अरोड़ा, चंद्रशेखर जोशी आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

क़्वारब डेंजर जोन के पास सड़क हुई क्षतिग्रस्त, NH में पिछले कई घंटे से ट्रैफिक बंद

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाईवे में क़्वारब लैंडस्लाइड जोन के पास शनिवार देर शाम पुल से …

preload imagepreload image
01:52