Breaking News

बिनसर वन्य जीव विहार में वनाग्निकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा। बिनसर वन्य जीव विहार में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा गत वर्ष भीषण वनाग्नि कांड में अपनी जान गंवाने वाले वनकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सेंचुरी के प्रवेश द्वार पर स्थित स्वागत कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जंगल में लगी आग को बुझाने के दौरान वनकर्मी हताहत हो गए थे। अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान लोगों ने विभागीय अधिकारियों को वनाग्नि को लेकर अपने सुझाव भी दिए।

वन क्षेत्राधिकारी मनोज सनवाल ने कहा कि वन विभाग अग्निकांड में प्रभावित परिवारों के साथ शुरू से खड़ा है। उन्होंने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि विभाग आगे भी पीड़ित परिवारों की हर परेशानी में उनके साथ खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गोविन्द सिंह पिलख्वाल, लोक प्रबन्ध विकास संस्था सुनौली के अध्यक्ष ईश्वर जोशी, सरपंच जाखसौड़ा दिनेश पिलख्वाल, सुशील कांडपाल, डूंगर सिंह भाकुनी, सुंदर सिंह पिलख्वाल, अशोक भोज, दीप्ति भोजक, नारायण नाथ, प्रशात चंद वन दरोगा, अरविन्द प्रसाद आर्या, गोविन्द्र सिह कोरंगा, रिंकी नेगी, ऊषा बारोकोटी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

अल्मोड़ा में लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्रों-युवाओं का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग

अल्मोड़ा: लोकतंत्र, नागरिकों के मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *