अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य के शिल्पी, प्रखर समाजवादी जननेता स्व. बिपिन त्रिपाठी की 21 वीं पुण्यतिथि पर उनके संघर्षों को याद किया गया। शीतलापुष्कर मैदान द्वाराहाट में हिमालय बचाओ हिमालय बसाओ अभियान के तहत उनके जीवन संघर्षों को याद करते हुए उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया गया।
उत्तराखंड राज्य की लड़ाई से लेकर चिपको आंदोलन में दो वर्ष से ज्यादा समय तक जेल की यातनांए सहने वाले क्रांतिकारी जननेता स्व. त्रिपाठी के श्रद्धांजलि समारोह में सैकड़ों लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कई जनगीत भी गाये। सभा को देहरादून से पहुंचे युवा उक्रांद अध्यक्ष आशीष नेगी, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, परिवर्तन पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, एड. दिनेश तिवारी, ब्रह्मानंद डालाकोटी, कुसुम बौढ़ाई, प्रकाश थपलियाल, सैनिक प्रकोष्ठ के राकेश ध्यानी आदि ने सम्बोधित किया।
इससे पूर्व अतिथियों ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य बनने के बाद सत्ता में रही पार्टियों ने प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर राज्य की अस्मिता व मूल अवधारणा से खेलते हुए लोगों को पलायन के लिए मजबूर किया है। समस्याएं, सवाल समाज में हमेशा रहे हैं। लेकिन वर्तमान जैसा दौर उनकी स्मृति में कभी नहीं आया। लोग समस्याओं को लेकर आवाज भी नहीं उठा सकते। लोकतंत्र में लोग पहले भी आन्दोलन करते थे और समाधान होता था। लेकिन आज लोकतंत्र पूरी तरह खतरे में है।
बिपिन त्रिपाठी विचार मंच, क्रियेटिव उत्तराखण्ड द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से युवाओं को राज्य आन्दोलन के शहीदों, आपातकाल सहित उत्तराखंड के विभिन्न नायकों की जानकारियों से रुबरु कराने पर चारु तिवारी का आभार जताया।
सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी ओपी हर्बोला की अध्यक्षता में आयोजित श्रृद्धांजलि समारोह का संचालन पूर्व नपं अध्यक्ष अनिल चौधरी व शिक्षाविद् शकर दत्त तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में नपं अध्यक्ष संगीता आर्या, जिपं सदस्य सरस्वती किरौला, सूरज उपाध्याय, युगल किशोर आर्य, मदन कठायत, तुला सिंह तडियाल, आनंद किरौला, पूर्व प्रमुख करन बिष्ट, एड. दिनेश तिवारी, हेम रावत, हरिशरण शर्मा, राजेंद्र किरौला, प्रकाश अधिकारी, हेम रावत, राकेश बिष्ट, मोहन कांडपाल, हेम कांडपाल, अनीता गोस्वामी, हर्ष काफर, कल्याण मनकोटी, चक्र सिंह रावत, घनश्याम भट्ट, विनोद भट्ट आशीष वर्मा, डॉ राम सिंह राणा, अजय मिश्रा सहित भारी संख्या में विधानसभा सहित स्याल्दे सल्ट आदि से लोग पहुंचे।
उधर, एमडी तिवारी इंटर कालेज दैरी व सुभाष माडर्न जूनियर हाईस्कूल भौरा में भी स्व. बिपिन त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
India Bharat News Latest Online Breaking News
