Breaking News
Oplus_131072

पुण्यतिथि पर याद किए गए महान समाज सुधारक मुंशी हरि प्रसाद टम्टा, कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा: महान समाज सुधारक मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी कांग्रेसजनों ने चौघानपाटा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस मौके पर विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय मुंशी हरि प्रसाद टम्टा का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और दलित-शोषित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। उन्होंने अपने पूरे जीवन में समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया।

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा की स्व. टम्टा कज पुण्यतिथि को “सामाजिक न्याय दिवस” के रूप में मनाना उनके विचारों और संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता के खिलाफ आवाज बुलंद की और शिक्षा, संगठन तथा जागरूकता को परिवर्तन का माध्यम बनाया।

 

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक न्याय, समान अवसर और संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी सदैव सामाजिक न्याय, समरसता और भाईचारे के मूल्यों पर चलती आई है और आगे भी इन सिद्धांतों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से आह्वान किया कि वें स्व. टम्टा के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता और सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लें।

 

कार्यक्रम मे नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, पूरन रौतेला, विनोद वैष्णव, राधा बिष्ट, सहज़ाद कश्मीरी, तारा चंद्र साह, वैभव पाण्डेय, दीपक कुमार, निर्मल रावत, दानिश खान, पारितोष जोशी, जगदीश पाण्डेय, जगदीश तिवारी, ललित सतवाल, आनंद बिष्ट, कार्तिक साह, विश्वास टम्टा, मुकेश कुमार, नारायण दत्त पाण्डेय, मनोज वर्मा, आशा शर्मा, प्रकाश डासीला बलवंत टम्टा, गजेंद्र फर्तियाल, बी.के भट्ट, नरेन्द्र बनौला, तारा मेहरा आदि मौजूद रहे।

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग ने घी, पनीर समेत 7 नमूने जांच को भेजे, टीम ने कई प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

  अल्मोड़ा: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण अभियान जारी है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *