Breaking News
Oplus_131072

Uttarakhand: होली पर हादसों में लोक गायिका समेत 11 लोगों ने गंवाई जान, अलग-अलग घटनाओं में 530 लोग घायल

 

देहरादून: उत्तराखंड में होली के दिन हुए अलग-अलग हादसों में लोक गायिका रिंकू राणा समेत 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 530 लोग घायल हुए।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होली के दिन हरिद्वार जिले में सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, हिंसा और हादसे में 152 से अधिक लोग घायल हो गए। दून के बालावाला में दो बाइकों की टक्कर में बिहार निवासी जयेंद्र मंडल की जान चली गई। देहरादून जिले में अन्य हादसों 152 लोग घायल हो गए।

 

 

उत्तरकाशी में जसपुर सिल्याण मोटर मार्ग पर दोस्तों के साथ होली की पार्टी करते वक्त 23 वर्षीय अनमोल उभान पांव फिसलने से गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।

श्रीनगर में बुधवार को अलकनंदा नदी में नहाते समय बिहार निवासी 22 वर्षीय दीपक कुमार नदी में डूबकर लापता हो गया। वहीं, मुनि की रेती में गंगा में डूबने से हरियाणा निवासी 20 वर्षीय अक्षय कुमार की मौत हो गई।

 

 

 

उधर, खटीमा में थारू समाज की लोकगायिका पूरनगढ़ नौगजा निवासी 36 वर्षीय रिंकू राणा की हादसे में मौत हो गई। वह 10 वर्षीय भतीजी के साथ बरु आबाग से स्कूटी से बिडौरी जा रही थीं। बिचपुरी में ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

इसके अलावा कुमाऊं में हुए अन्य हादसों में तीन और लोगों ने जान गंवाई और 150 से ज्यादा लोग घायल हुए।

 

Check Also

Uttarakhand: जनगणना बताएगी ‘घोस्ट विलेज’ की असल संख्या, 2011 की जनगणना में उत्तराखंड में इतने गांव हो चुके थे खाली, पढ़ें पूरी खबर

  देहरादून। प्रदेश में 25 अप्रैल से शुरू होने वाली जनगणना के बाद पता चलेगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *