Breaking News
Oplus_131072

चन्दन बने BJP युवा मोर्चा के जिला महामंत्री, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

 

अल्मोड़ा: भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी में प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंडोली और जिलाध्यक्ष महेश नयाल की सहमति के बाद अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें निवर्तमान नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। बहुगुणा पूर्व में छात्रसंघ के उपसचिव भी रह चुके हैं।

 

 

यह जिम्मेदारी मिलने पर बहुगुणा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता भारतीय जनता पार्टी को मजबूत कर पार्टी की रीति नीति को समझकर भाजपा सरकार के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का और भारतीय जनता युवा मोर्चा में अधिक से अधिक सदस्य जोड़ना होगा।

 

 

चन्दन को जिला महामंत्री बनाए जाने पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा, दर्जाधारी गंगा बिष्ट, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी, महामंत्री दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट, पंकज जोशी, हरीश बिष्ट, देवाशीष नेगी, प्रेम लटवाल, मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, मंगल सिंह, नवीन बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता नमन गुरुरानी, भुवन वर्मा, पवन शाह समेत सभी ने हर्ष व्यक्त किया और उनको शुभकामनाएं दी है।

 

Check Also

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *