Breaking News
Oplus_131072

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत की गई। जिसमें हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाली शोभा यात्रा को भव्य बनाने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

 

समिति के पूर्व सचिव और वर्तमान संरक्षक दीपक साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने यात्रा को भव्य बनाने के लिए अपने विचार रखे। साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। तय हुआ कि नव संवत्सर के शुभारंभ पर 19 मार्च को शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महिला सांस्कृतिक दल, छोलिया, फूलों की होली और छोटे बच्चों के सांस्कृतिक दल विशेष आकर्षण होंगे।

 

 

बैठक में समिति के सचिव कमल साह, कोषाध्यक्ष नीरज बोरा, पूर्व सचिव और समिति के संरक्षक दीपक साह, बलवंत राणा, भैरव गोस्वामी, सुशील साह, आशु गोस्वामी, मनोज वर्मा, व्योम धानिक, गगन जोशी, ललित खोलिया, अश्विन नेगी, प्रतेश पांडे, विनोद तिवारी, दीपक वर्मा, अवि वर्मा, विपुल कार्की, दिनेश पांडे, हर्ष तिवारी, हिमांशु जोशी आदि मौजूद रहे। संचालन सचिव कमल साह ने किया।

 

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *