Breaking News
Vaibhav Pandey
Vaibhav Pandey

पार्षद वैभव पांडे ने दी बड़ी चेतावनी, कहा शराब की दुकान नहीं हटाई तो करूंगा चरणबद्ध आंदोलन

अल्मोड़ा। नगर के वार्ड नंबर एक हनुमान मंदिर वार्ड से नवनिर्वाचित पार्षद एवं अधिवक्ता वैभव पाण्डेय ने नगर के प्रवेश द्वार करबला के पास शराब की दुकान खोले जाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा प्रवेश द्वार पर शराब की दुकान सांस्कृतिक नगरी की संस्कृति पर एक काला चिन्ह है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रेस को जारी एक बयान में पांडे ने कहा एक समय में स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष अल्मोड़ा आए और यहां उन्होंने ज्ञान की गंगा को प्रवाहित करने का काम किया। विवेकानंद ने यहां की धरती को पवित्र माना था। लेकिन आज स्वामी विवेकानंद द्वार के निकट नशे का व्यापार हो रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

पांडे ने कहा कि युवा पीढ़ी लगातार नशे की चपेट में जा रही है। लेकिन भाजपा सरकार शराब की दुकानों की ब्रॉंच खोल रही है। सभी नागरिकों को अब जागरूक होना होगा और जिम्मेदारी के साथ कदम उठाना होगा।

उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही शासन प्रशासन ने इस मुद्दे पर गंभीरता पूर्वक विचार कर मदिरा की दुकान को यहां से नहीं हटाया तो वह चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को मजबूद होंगे।

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …