Breaking News
Oplus_131072

जिला कोर्ट के अधिवक्ता का कार में मिला शव, हाथ में पिस्टल और बोनट पर मिला नोट

नैनीताल: कलेक्ट्रेट परिसर में दोपहर घटित एक घटना ने अधिवक्ताओं व कर्मचारियों को झकझोर कर रख दिया। पार्किंग में खड़ी कार में अधिवक्ता का खून से सना हुआ शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद नैनीताल जिला कोर्ट परिसर में सनसनी फैल गई है। हाथ में पिस्टल और बोनट पर सुसाइड नोट देख प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या करार दे रही है।

 

जानकारी के मुताबिक सोमवार को कलेक्ट्रेट और जिला न्यायालय परिसर में सभी अधिवक्ता रोजाना की तरह कामकाज में लगे हुए थे। करीब 11:30 बजे पार्किंग से गुजर रहे अधिवक्ताओं ने एक वाहन के भीतर लॉन्ग व्यू कंपाउंड निवासी पूरन सिंह भाकुनी को खून से लथपथ पड़ा हुआ।

 

वहां मौजूद अन्य वकीलों, कर्मचारियों और अन्य लोगों में कार में वकील का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक वकील का खून से सना शव कार के अंदर पड़ा है। शव के एक हाथ में पिस्टल है। इससे अंदाजा लगाया गया कि इस वकील ने आत्महत्या कर ली है।

 

वकील पूरन सिंह जिला कोर्ट नैनीताल से संबद्ध थे। मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक पुलिस को वाहन के डैशबोर्ड से मिले नोट में अधिवक्ता ने किसी बीमारी से परेशान होने की बात लिखी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Check Also

नितिन नबीन के स्वागत के बहाने कुंदन लटवाल ने बढ़ाई सक्रियता, 2027 के लिए अल्मोड़ा में हलचल तेज

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे के दौरान अल्मोड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *