Breaking News
Oplus_131072

धूमधाम से मनाया गया पीएम श्री जीआईसी अल्मोड़ा का वार्षिकोत्सव, अतिथियों व अभिभावकों ने स्कूल की प्रगति को सराहा

अल्मोड़ा: नगर के प्रतिष्ठित पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी, विशिष्ट अतिथि महापौर अजय वर्मा और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चंदन बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

 

समारोह की शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने वर्ष 2025 की विस्तृत वार्षिक आख्या प्रस्तुत की, जिसमें विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति और उपलब्धियों का ब्यौरा दिया गया।

 

इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि इस विद्यालय के प्रांगण में आकर उन्हें अपने छात्र जीवन के सुखद पल याद आ जाते हैं। उन्होंने विद्यालय की वर्तमान उन्नति की सराहना करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए एक गौरवशाली संकेत बताया। महापौर अजय वर्मा ने संस्थान के निरंतर विकास की प्रशंसा की और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बिष्ट ने विश्वास व्यक्त किया कि यह राजकीय संस्था अपने प्राचीन गौरव को पुनः प्राप्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।

 

​कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेधावी छात्र-छात्राओं तथा अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यर्थियों को नकद राशि एवं चेक के माध्यम से पुरस्कृत किया गया।

 

विधायक ने विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए सुशील जोशी ने विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. गोविंद सिंह रावत, मदन बिष्ट और छात्रा योगिता गुणवन्त ने संयुक्त रूप से किया।

 

​इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों व अन्य लोगों ने शिरकत की। जिनमें शिक्षाविद प्रो. एस.ए हामिद, प्रो. जे.एस. नयाल, डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, गिरीश मल्होत्रा, पार्षद वैभव पांडे, पार्षद हेम चन्द्र तिवारी, डॉ. कपिल नयाल और पूर्व प्रधानाचार्य नंदन सिंह बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट, भूपाल चिलवाल, विजया पंत आदि मौजूद रहे।

 

समारोह के समापन पर प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *