Breaking News
Oplus_131072

पत्रकार को पीटने के बाद दबंगों ने नाले में फेंका, सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज, दो आरोपी हिरासत में

 

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: शहर में नजूल भूमि पर हो रहे निर्माण की कवरेज करने गए पत्रकार पर दबंगों ने हॉकी-डंडों से हमला बोल दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल पत्रकार को नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हमले में पत्रकार को गुम चोटें आई हैं।

 

हल्द्वानी में मंगलवार को मीडियाकर्मी दीपक अधिकारी ऊंचापुल में सरकारी नाले से लगी नजूल भूमि पर हो रहे निर्माण की कवरेज कर रहे थे। मौके पर उनके साथी की ओर से वीडियो बनाया जा रहा था। तभी कुछ दंबग वहां हॉकी-डंडे लेकर पहुंचे और दीपक का गिरेबान पकड़कर उन्हें नाले में फेंक दिया।

 

विरोध करने पर हमलावर कैमरे छीनने का प्रयास करने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि नजूल भूमि पर निर्माण कराने वाले दबंग बिल्डर ने यह हमला कराया है। घायल पत्रकार को नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल के सीसीयू में भर्ती कराया गया है।

 

पत्रकार से मारपीट की घटना पर एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने तत्काल संज्ञान लिया है। एसएसपी ने घटना को निंदनीय बताते हुए कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए है। तहरीर मिलने पर सुसंगत धराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित कर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

 

Check Also

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर): मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, पड़ोसी ने परिवार पर चलाई गोली, तीन घायल

  अल्मोड़ा: एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आपा खोए ग्रामीण ने पड़ोसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *