Breaking News
Oplus_131072

हुक्का क्लब में लय, ताल, उमंग और उत्साह का संगम, लोहाघाट की महिलाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति

 

अल्मोड़ा : शहर से लेकर गाँवों तक प्रेम व रंगों का त्योहार होली पर्व की धूम मची है। पुरुषों और महिलाओं की टोलियां घर-घर जाकर होली गायन कर रही हैं। नगर के श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में रविवार को भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विहान सांस्कृतिक कला केंद्र के कलाकारों ने फूलों की होली खेल कर धमाल मचाया। वही, लोहाघाट के महिला होल्यारों ने शानदार व मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

 

 

लोहाघाट के झूमा धूरी पाटनी होली रंग महोत्सव की महिला कलाकारों ने परंपरागत खड़ी होली गायन की शानदार प्रस्तुतियां दीं। ढोल-मंजीरे की थाप पर होलियारों ने गायन और नृत्य से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दल में 35 महिला कलाकार और पांच पुरुष होल्यार शामिल थे।

 

 

संस्था अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया नशाखोरी और अन्य कारणों के चलते करीब दो दशक पहले चंपावत जिले की होली विलुप्ति के कगार पर पहुंच गई थी। संस्कृति बचाने को महिलाओं ने कमान संभाली। वर्तमान में लोहाघाट और आसपास के इलाकों में पुरुष और महिला टोलियां बगैर किसी भय के होली की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

सांसद और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने आगंतुक कलाकारों का अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा प्राचीन काल से ही कुमाऊं संस्कृत रूप से समृद्ध रहा है। चंपावत क्षेत्र को रंगीलो कुमूं नाम से जाना जाता है। उत्तराखंड के आर्थिक स्वावलंबन, कृषि, समाजिक एकता, पर्यावरण के साथ ही संस्कृति संवर्धन में महिलाओं की अग्रणीय भूमिका है। भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने सभी का स्वागत किया।

 

भाजपा नगर मंडल द्वारा आयोजित होली में होलियारों ने अबीर, गुलाल, फूल, गायन, नृत्य से धमाल मचाया। यहां विहान सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत फूलों होली पर अतिथि और दर्शक भी जमकर थिरके। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, रवि रौतेला, ललित लटवाल, मेयर अजय वर्मा, राजा अली अंसारी, किरन पंत, कैलाश गुरुरानी, बिट्टू कर्नाटक, मनोज सनवाल, मनीष जोशी, दर्शन रावत आदि ने जमकर होली खेली।

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *