अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी बुधवार को द्वाराहाट से बीस किमी दूर कुकुछीना पहुंचे। उन्होंने दो किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पैदल चलकर महावतार बाबा की गुफा में ध्यान लगाया। यहां वह संतों से भी मिले।
इससे पूर्व में रतखाल ग्रामसभा के ग्रामीणों ने कोश्यारी का फूल मालाओं से स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दूनागिरी पांडवखोली एवं महत्व बाबा की यह गुफा इस क्षेत्र के लिए ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भी इनका धार्मिक महत्व है। मुझे गुफा में ध्यान लगाकर शांति की अनुभूति हुई और यहां के नैसर्गिक सौंदर्य भी मनमोहक है। बहुत लंबी समय से यहां आने की योजना थी, लेकिन दिव्य भूमि व दिव्य स्थल में जाना सब ईश्वर के हाथ में है।
इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री सीधे नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट के पैतृक गांव धनखल गांव पहुंचे। जहां उन्होंने अजय भट्ट के बड़े भाई दिवंगत रामदत्त भट्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व मुख्यमंत्री ने द्वाराहाट स्थित योगदा आश्रम में सन्यासियों से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ श्री कृष्ण मंदिर एवं ध्यान केंद्र में भी गए। सन्यासियों द्वारा पूर्व सीएम कोश्यारी को योगदा आश्रम के कार्यों को बताते हुए परमहंस योगानंद की पुस्तक योगी कथामृत भेंट की। वही लोग निर्माण विभाग के विश्राम गृह में स्थानीय जनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रानीखेत घनश्याम भट्ट, पूर्व विधायक महेश नेगी, भाजपा नेता अनिल शाही, जिला महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल, गोविंद पिलख्वाल, संजय मठपाल मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News