Breaking News
harish rawat

सीएम फेस को लेकर हरीश रावत बोले- ‘दुल्हन वही तो पिया मन भाए’

डेस्क। चुनाव के बाद विधानसभा वार अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत काशीपुर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वगत किया। हरीश रावत ने कहा कि इस बार जनता ने परिवर्तन के मन से वोट किया है और कांग्रेस के पक्ष में अपना मतदान किया है।

इस दौरान कांग्रेस में सीएम के फेस को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि आगे हमारा नेतृत्व कौन करेगा इसको जल्द से तय करने की मांग राष्ट्रीय नेतृत्व से की जायेगी। इस दौरान हरीश रावत ने अपने चिर परिचित अंदाज में मुस्कुराते हुए कहा कि ‘दुल्हन वही तो पिया मन भाए’।

इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि भाजपा में चल रही अंदरूनी गुटबाजी हार की बेचैनी है। यही वजह है कि मतदान के बाद ही भाजपा के नेताओं ने खुद ही स्वीकार कर लिया कि पार्टी में गद्दारी हो रही है। जिसकी वजह से वो हार रहे हैं, वही उन्होंने कहा कि भाजपा के हाथ में सत्ता है जिसकी वजह से ईवीएम में गड़बड़ी की भी संभावनाएं है। जिसके लिए कार्यकर्ताओं को सजग रहने की जरूरत है।

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …