Breaking News
police
police

Uttarakhand:: दारोगा पर महिला पटवारी से गाली गलौज करने का आरोप, डीएम ने बैठाई जांच, जानिए पूरा मामला

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर पर महिला पटवारी के साथ अभ्रद भाषा व गाली गलौज करने का मामला सामने आया है। दारोगा का एक कथित आडियो भी सामने आया है। महिला राजस्व उपनिरीक्षक मामले में जिलाधिकारी से शिकायत की है। शिकायत के बाद डीएम ने मामले की जांच बैठा दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पौड़ी जिले में तैनात एक महिला पटवारी ने जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चौहान से ​शिकायत कर आरोप लगाया है कि हरिद्वार जिले में तैनात सब इंस्पेक्टर ने उससे फोन पर अभद्र भाषा और गाली गलौज की। शिकायतकर्ता महिला अधिकारी का कहना है कि वो एक मामले की विवेचना कर रही हैं। बीते दिनों मामले में विवेचना के दौरान जब अभियुक्त को नोटिस तामिल करवाया गया तो अभियुक्त ने अपने दामाद का पुलिस में सब इंस्पेक्टर का हवाला देते हुए नौकरी करना सिखा देंगे जैसे शब्दों का प्रयोग किया था।

आरोप है कि 11 जुलाई शाम को महिला अधिकारी के पास फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को अभियुक्त का दामाद बताया और कहा कि वो उत्तराखंड पुलिस ने सब इंस्पेक्टर और इस वक्त हरिद्वार में तैनात है। सब इंस्पेक्टर ने महिला अधिकारियों से कहा कि वो अपने ससुर के केस के संबंध में उससे बात करना चाहता है। साथ ही सब इंस्पेक्टर ने अपने ससुर के बारे में अंतिम रिपोर्ट लगाने को कहा।

आरोप है कि इस दौरान सब इंस्पेक्टर ने महिला अधिकारी के साथ अभद्र भाषा में बात की। पीड़ित महिला ने पौड़ी जिलाधिकारी को दिए पत्र में आरोपी खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है।

डीएम आशीष चौहान ने मीडिया को बताया कि महिला राजस्व उप निरीक्षक की ओर से शिकायती पत्र मिला है, जिसमें पुलिस उप निरीक्षक ने उनको धमकाए जाने की बात कहीं है। इस मामले में तहसीलदार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई है। जैसे ही आख्या प्राप्त होती है मामला पुलिस को संदर्भित किया जाएगा।

Check Also

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अल्मोड़ा: जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में भारतीय सेना के एक सैन्य अभियान के दौरान वीरगति …