Breaking News
Big news
Big news logo

बिग ब्रेकिंग:: CM धामी का बड़ा एक्शन, हटाए गए अधिशासी अभियंता, अल्मोड़ा अटैच

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के सिंचाई खंड हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता भुवन चंद्र नैनवाल को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें मुख्य अभियंता कार्यालय , अल्मोड़ा में अटैच किया गया है। बताया जा रहा है कि गौला पार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के चैनेलाइज के कार्य में लापरवाही बरतने पर सीएम धामी के निर्देश पर ईई पर यह एक्शन हुआ है। इस मामले में सचिव आर राजेश कुमार द्वारा आदेश भी जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिन पहले गौला पार स्थित अंतररराष्ट्रीय स्टेडियम के पास हुए भू कटाव का निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों को इसके उपाय करने के निर्देश भी दिए थे। इसके बाद गौला नदी पर चैनेलाइज का काम भी शुरू हो गया था।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता भुवन चंद्र नैनवाल को अग्रिम आदेश तक कार्यालय मुख्य अभियंता, स्तर-2 अल्मोड़ा में ​अटैच किया गया है। उनकी जगह सहायक अभियंता दिनेश सिंह रावत को पदोन्नति के फलस्वरूप अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड हल्द्वानी में तैनात किया गया है।

 

यहां देखें आदेश-

Oplus_131072

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …