Breaking News

Schools closed:: आज बंद रहेंगे स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: मौसम वैज्ञानिकों ने इस सप्ताह प्रदेश भर के सभी जिलों में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना जताई है।नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह ने मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए 12 जुलाई यानी शुक्रवार को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाए) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र में अवकाश घोषित किया है।

आदेश में कहा कि, भारत मौसम विभाग, देहरादून से जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में 12 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से अत्यन्त भारी तथा कुछ जगह पर बहुत वर्षा होने के साथ वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (ऑरेंज एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। जिसके दृष्टिगत स्कूल बंद करने का निर्णय लिया गया है।

 

यहां देखे आदेश-

Oplus_131072

Check Also

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ …