Breaking News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: एक सड़क से नीचे दूसरी सड़क पर गिरी कार, एक की मौत दो घायल

डेस्क। उत्तराखंड में एक और दर्दनाक हादसा हुआ है। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पौड़ी के परसुंडाखाल के पास डूंगरी मार्ग पर शनिवार दोपहर एक कार पौड़ी की तरफ आ रही थी। अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से पलट कर करीब 50 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे के दौरान कार में तीन लोग सवार थे।

स्थानीय लोग की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया। जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दोनों घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …