Breaking News

Almora: पुण्यतिथि पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा: भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। नगर मंडल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पांडेखोला पार्क स्थित प. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा में माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर उनको विनम्र श्रद्धांजलि दी और उनका स्मरण किया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हम जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा पुंज, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के लक्ष्य अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय, पथ अन्त्योदय के सिद्धांतों पर चलकर भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार अन्त्योदय हित के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूअल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कैलाश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल, मीना भैसोड़ा, ज़िला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, गोविंद मटेला, जिला मंत्री महेश बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, पूर्व जिला महामंत्री महेश नयाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष राजा खान, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजन चंद्र जोशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, चंपा पांडे, अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, रेखा आर्य, नरेंद्र बिष्ट, जगत भट्ट, सलमान अंसारी, मुकुल कुमार, चंदन बहुगुणा, धीरज बोरा, दिनेश मठपाल, रवि कुमार, नमन गुरुरानी, पारस कांडपाल, अजय वर्मा, दीक्षांत पवार, सागर सिंह गंगोला, आशीष गुरुरानी, प्रकाश बिष्ट, आनंद भोज, मनीष बिष्ट आदि मौजूद रहे।

 

देवली बूथ में समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पुण्यतिथि

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा ग्रामीण मंडल के नेतृत्व में देवली बूथ पर समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र में माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनको विनम्र श्रद्धांजलि दी। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष प्रेम सिंह लटवाल ने कहा कि जिस प्रकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय नए समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास के पक्षधर थे । उसी दिशा में आज भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है।

इस अवसर पर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष प्रेम सिहं लटवाल के अलावा राजेंद्र लटवाल, शक्ति केंद्र संयोजक रविंद्र खोलिया, सुंदर लटवाल, जगत तिवारी, वैभव, राजेश खोलिया, मोहित लटवाल, सोबन सिंह , दीपा लटवाल, राधा लटवाल, हेमा लटवाल, शोभा देवी, प्रेमा देवी, बबीता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Check Also

breaking

सल्ट में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामला:: BJP से निष्कासित पूर्व मंडल अध्यक्ष पर बढ़ी दुष्कर्म की धारा, अब बढ़ेंगी मुश्किलें

अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ व अभद्रता के आरोपी भाजपा से निष्कासित …