Breaking News

जासूसी मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर केस करेगी CBI

दिल्ली। दिल्ली में राजनीतिक दलों के नेताओं और विभागों के अधिकारियों की जासूसी करवाने के मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल की अनुशंसा के बाद आज गृह मंत्रालय ने मामले की CBI जांच की अनुमति दे दी है।

 

बता दें कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने वर्ष 2015 में दिल्ली में सरकार बनाने के बाद फीडबैक यूनिट का गठन किया था। भारतीय जनता पार्टी ने मनीष सिसोदिया पर आरोप लगाया था कि उन्होंने दिल्ली सरकार की ‘फीडबैक यूनिट’ के जरिए केंद्रीय मंत्रालयों, विपक्षी दलों, विभिन्न संस्थाओं और लोगों की जासूसी कराई। विजिलेंस विभाग के मंत्री होने के कारण सिसोदिया पर आरोप लगाए गए हैं।

Check Also

केदारताल ट्रैक हादसा: चार ट्रैकर्स के शव बरामद, 4 की तलाश के लिए रेस्क्यू जारी

उत्तरकाशी (Uttarkashi) के केदारताल ट्रैक (Kedartal track) से 2 और शव बरामद हो गए हैं। …