Breaking News

Almora: गंगनाथ मंदिर में हुआ सुंदर कांड का पाठ व भंडारा

अल्मोड़ा: फलसीमा के पास स्थित गंगनाथ मंदिर में सुंदर कांड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में कई श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

रघुनाथ मंदिर भक्त मंडली द्वारा सुन्दर कांड का आयोजन किया गया। इस दौरान ऋद्धालुओं ने सुंदर कांड का पाठ किया। कई भक्तों द्वारा इसमें भागीदारी कर भगवान राम और बाबा गंगनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

इस अवसर पर डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, डे केयर सेंटर के अध्यक्ष हेम चन्द्र जोशी, मोहन गोस्वामी, कृपाल सिंह बिष्ट, शंकर दत्त भट्ट के साथ ही रघुनाथ मन्दिर समिति के सक्रिय सदस्यों द्वारा इस आयोजन की सफलता में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

Check Also

अल्मोड़ा में लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्रों-युवाओं का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग

अल्मोड़ा: लोकतंत्र, नागरिकों के मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर बुधवार …