Breaking News

Road Accident: अल्मोड़ा में सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, एक की मौत चालक घायल

अल्मोड़ा: जिले में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जैंती क्षेत्र में एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

 

घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक खादी रोड के पास वाहन संख्या Uk 04TB-0411 अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। आस पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रेस्क्यू कर हादसे ने घायल चालक समेत दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

 

मृतक की पहचान रिची बिललेख रानीखेत निवासी देवेंद्र कुमार (35) पुत्र रामलाल के रूप में हुई है। घायल चालक प्रदीप कुमार (42) पुत्र फूलचंद निवासी, बजवालपुर, हल्द्वानी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

 

पुलिस ने बताया कि मृतक ग्राम मल्ला बिनौला के तोक जलना निवासी देवराम के पुत्र कमलेश के विवाह समारोह में शामिल होने आये थे। शादी 26 अप्रैल को थी। जबकि 27 अप्रैल को रिसेप्शन पार्टी की शाम देवेंद्र कुछ सामान लेने जैंती बाजार जा रहे थे। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गए।

 

पुलिस ने पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है। इस दुःखद घटना के बाद शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गयी।

Check Also

जागेश्वर में कांग्रेस को बड़ा झटका, गोविंद कुंजवाल के भतीजे दिनेश कुंजवाल समर्थकों संग UKD में शामिल

अल्मोड़ा: अगस्त क्रांति के अवसर पर जागेश्वर विधानसभा में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने अपना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *